फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से फैल रहा कोरोना.. चंडीगढ़ में 421 संक्रमित मिले, तीन की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में बुधवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 421 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें 248 पुरुष और 173 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, एकांतवास में रखे गए 417 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने पर छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 3085 लोगों की कोरोना जांच की, जिसमें से 72 की रिपोर्ट आनी बाकी है। सक्रिय केसों की संख्या 3371 हो गई है, जबकि कोरोना से अब तक 404 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सबसे ज्यादा मनीमाजरा से 28, सेक्टर-46 से 21, सेक्टर-41 से 26, सेक्टर-22 से 14, सेक्टर-15 से 10, सेक्टर-27 से 18, सेक्टर- 35 से 11, सेक्टर-45 से 11, सेक्टर-49 से 10, धनास से 10, मौलीजागरां से 10 और पीजीआई से 8 मरीज मिले हैं। वहीं, पीजीआई में कुछ दिनों में 219 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिल चुके हैं। बता दें कि महज 7 दिनों में 2788 लोग संक्रमित मिले चुके हैं, जबकि 16 जानें जा चुकी हैं। लगातार तेजी से बढ़ते मरीज और मौतों से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग चिंतित है।
रामदरबार निवासी 35 साल के पुरुष की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। वह कोरोना के साथ निमोनिया और लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। सेक्टर-24 निवासी 76 साल के वृद्ध की जीएमसीएच-32 में मौत हो गई। वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप से ग्रसित था। धनास निवासी 86 साल की वृद्धा की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। वह निमोनिया और उच्च रक्तचाप की मरीज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बढ़ रहा संक्रमण
दिन संक्रमित केस मौत
14 अप्रैल 421 3
13 अप्रैल 397 1
12 अप्रैल 424 1
11 अप्रैल 402 3
10 अप्रैल 398 3
9 अप्रैल 422 4
8 अप्रैल 324 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें