फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका उत्सव.. टीकाकरण में शहर के बुजुर्गों ने सबको पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान में बुजुर्ग मिसाल कायम कर रहे हैं। अभियान में स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के बाद 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगना शुरू हुआ था। इसके बावजूद इनकी संख्या कुल लाभार्थियों में सबसे ज्यादा है। इससे स्वास्थ्य विभाग बेहद खुश है। शहर में अब तक 1 लाख 29 हजार 49 लोगों को टीका लगाया जा चुका है, जिनमें 42116 बुजुर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग का कहना है कि टीकाकरण को लेकर बुजुर्गों में सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। शायद इसी का नतीजा है कि दूसरी लहर में बुजुर्गों की संक्रमण दर बेहद कम सामने आ रही है। बुजुर्गों से सीख लेते हुए अन्य लोगों को भी जल्द से जल्द टीका लगवाना चाहिए, ताकि वे संक्रमण की चपेट में आने से खुद को सुरक्षित कर सकें या संक्रमित होने के बाद भी गंभीरता से बच सकें।
अभियान की शुरुआत करते हुए 16 जनवरी से स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाना शुरू किया गया था। उनके बाद अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का टीकाकरण शुरू हुआ। तीसरे चरण में एक मार्च से 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को इस अभियान से जोड़ा गया।
विज्ञापन

अब तक इन्होंने लगवाया टीका
स्वास्थ्यकर्मी : 17736 ने पहली और 8526 ने दूसरी खुराक
अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी : 16836 ने पहली व 7930 ने दूसरी खुराक
45 से 60 साल : 31480 ने पहली व 754 ने दूसरी खुराक
60 साल से ज्यादा : 42116 ने पहली व 3671 ने दूसरी खुराक
टीकाकरण अभियान में 3425 को लगा टीका
टीकाकरण अभियान के अंतर्गत बुधवार को शहर के 64 केंद्रों पर 3425 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। 45 साल से ज्यादा उम्र के 1713 लाभार्थियों ने टीके की पहली खुराक लगवाई। 97 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली व 117 को दूसरी खुराक लगाई गई। वहीं, अग्रिम पंक्ति के 83 कर्मचारियों को पहली व 124 को दूसरी खुराक लगाई गई। 45 से 60 साल के बीच के 1713 लाभार्थियों ने पहली खुराक लगवाई। 45 से 60 साल के बीच के गंभीर रूप से बीमार 106 लाभार्थियों को दूसरी खुराक लगाई गई। वहीं, 60 साल से ऊपर के 725 लाभार्थियों ने पहली व 460 ने दूसरी खुराक लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें