फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारीः चंडीगढ़ में अब होगी रैपिड टेस्टिंग, प्रशासन को केंद्र से मिलीं 5500 एंटीजन किट

Tue, 04 Aug 2020 12:17 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन अब शहर में रैपिड टेस्टिंग की शुरुआत करने जा रहा है। केंद्र से चंडीगढ़ प्रशासन को 5500 एंटीजन टेस्टिंग किट मिल गई हैं। इन किटों से शहर के स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, नगर निगम के कर्मचारी और सब्जी मंडी के वेंडरों की कोरोना जांच की जाएगी। एंटीजन टेस्टिंग से 30 मिनट में रिजल्ट सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन


प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सोमवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में पीजीआई के डॉ. पूरी ने बताया कि पंजाब, हरियाणा व अन्य पड़ोसी राज्यों के बहुत से मरीज इमरजेंसी में पीजीआई पहुंच रहे हैं। यहां पहुंचने के बाद जब उनकी कोरोना की जांच की जा रही है तो उनमें से कई पॉजीटिव निकल रहे हैं।

ऐसे में उन्हें नेहरू हॉस्पिटल एक्सटेंशन में भर्ती करना पड़ रहा है जिससे पीजीआई में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासक से आग्रह किया कि वह पड़ोसी राज्यों के सामने इस मुद्दे को उठाएं। बदनौर ने पीजीआई के डायरेक्टर को सलाह दी कि वह पड़ोसी राज्यों के साथ बनाए गए प्रोटोकॉल को पूरी तरीके से पालन करें।
विज्ञापन

बदनौर ने दिए आदेश- नकली शराब की बिक्री न हो, डीजीपी करें सुनिश्चित

प्रशासक ने शहर के डीजीपी संजय बेनीवाल को आदेश दिए कि वह सुनिश्चित करें कि चंडीगढ़ में कहीं भी नकली शराब की बिक्री न हो रही हो, ताकि इससे होने वाले किसी भी तरह के हादसे से बचा जा सके। बैठक में नगर निगम के कमिश्नर ने कहा कि वह शहर में बड़े पैमाने पर सैनिटाइजेशन अभियान चला रहे हैं ताकि डेंगू, मलेरिया व अन्य तरह की बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न ट्यूबल में पानी की क्वालिटी को भी चेक किया जा रहा है।

कोरोना के मरीजों के लिए मिलेगी डायलिसिस की सुविधा
प्रशासक बदनौर ने स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता को आदेश दिए कि वह कोरोना के मरीजों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए डायलिसिस की सुविधा शुरू करें। इससे उन लोगों को मदद मिलेगी जो कोरोना के मरीज हैं और उन्हें रोजाना डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। प्रशासक ने कहा कि इससे पीजीआई पर पड़ने वाला दबाव भी कम होगा। जिस भी कोरोना के मरीज को रोजाना डायलिसिस की जरूरत पड़ती है, वह जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल से संपर्क कर सकते हैं।

परिदा बोले- सुखना लेक को वीकेंड पर बंद करने का लोगों ने किया स्वागत
इस मौके पर एडवाइजर मनोज परिदा ने कहा कि सुखना लेक को वीकेंड पर बंद करने के फैसले का शहरवासियों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि शहर में साइकिल चलाने वाले और पार्कों में सैर करने वाले लोगों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

डीसी ने दिया सुझाव- कम्यूनिटी सेंटरों में रखा जा सकता है कोरोना मरीजों को

प्रशासक बदनौर ने डीसी मनदीप सिंह बराड़ को आदेश दिए कि वह कोरोना के मरीजों को रखने के लिए अन्य विकल्पों की भी तलाश करें, ताकि समय आने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने सुझाव दिया कि शहर के उन कम्युनिटी सेंटर में कोरोना के मरीजों को रखा जा सकता है, जो रिहायशी इलाकों से दूर है।

अब तक 4,34,553 बार आरोग्य सेतु एप किया डाउनलोड
बैठक में मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि शहर में अब तक 4,34,553 बार आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड किया जा चुका हैं। इसके अलावा शहर में मास्क नहीं पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान को और बढ़ा दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें