फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले शादी का झांसा देकर प्रेगनेंट किया, फिर की बेवफाई

Sun, 03 May 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पति के साथ झगड़ा कर अकेली रह रही विवाहिता को एक युवक ने पहले शादी के झांसा देकर गर्भवती बना दिया। बाद में दवाब बनाया कि गर्भपात करवा लो, शादी कर लूंगा। जब विवाहिता गर्भपात कराने को नहीं मानी तो आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद विवाहिता ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। मामला, पंजाब के लुधियाना जिले का है। थाना डिवीजन चार की पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर हैबोवाल के नवीन नगर निवासी विकास शर्मा के खिलाफ दुराचार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसकी शादी 2012 में हुई थी। शादी के बाद उसका अपने पति के साथ पारिवारिक बातों को लेकर झगड़ा हो गया और वह अकेली रहने लगी। उसने एक दुकान पर काम करना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसके आरोपी विकास शर्मा के साथ दोस्ताना संबंध बन गए।
विज्ञापन


आरोपी ने उसके घर आना जाना शुरू कर दिया। इसी दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने कई बार उसके साथ दुराचार किया। वह गर्भवती हो गई। उसने आरोपी को शादी करने के लिए कहा जिस पर आरोपी ने उससे गर्भपात करवाने को कहा।

उसके मना करने पर आरोपी शादी के वादे से मुकर गया। थाना डिवीजन चार के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने कहा कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

घर में अकेली नाबालिगा के साथ दुराचार की कोशिश

लुधियाना। अपने मालिकों के प्लाट में रह रही एक नाबालिगा को घर में अकेली देख कर ड्राइवर ने उसके साथ दुराचार की कोशिश की। जब नाबालिगा ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। नाबालिगा ने तुरंत इसकी जानकारी परिजनों को दी।

परिजनो ने इसकी शिकायत थाना डुगरी पुलिस के पासकी। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग की शिकायत पर ढंढारी खुर्द में रहने वाले मनोज कुमार के खिलाफ दुराचार की कोशिश का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

थाना डुगरी के सब इंस्पेक्टर नवजोत सिंह ने कहा कि नाबालिग इलाके में ही स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती है। वह जिस प्लाट में रहती है आरोपी मनोज उक्त प्लाट मालिकों के घर बतौर ड्राइवर नौकरी करता है। प्लाट पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। आरोपी वहां पर आया था तो नाबालिगा को घर में अकेली देख उसके साथ दुराचार की कोशिश की।

जब नाबालिग ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार होने कामयाब हो गया। नवजोत सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें