फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ने नाबालिग दोस्त को बनाया गर्भवती, सुधार गृह भेजा

Sun, 06 Mar 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रेप, चाइल्‍ड रेप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सातवीं में पढ़ने वाले लड़के ने अपनी नाबालिग दोस्त का रेप कर उसे गर्भवती बना दिया। जज ने उसे सुधार गृह भेज दिया। मामला चंडीगढ़ का है। जो उम्र पढ़ने लिखने और खेलने की होती है, उस उम्र (12 साल) में नाबालिग लड़की चार माह की गर्भवती है। आरोपी भी नाबालिग (14 साल का) है।
विज्ञापन


सेक्टर 34 पुलिस थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। इसके  बाद सबकी आंखें फटी की फटी रह गई है। वीरवार को पुलिस ने नाबालिग लड़केऔर लड़की को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया। जज ने लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि दोनों नाबालिग एक ही सेक्टर में आसपास ही रहते हैं। पुलिस ने बताया कि लड़का और लड़की एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। लड़का सातवीं में है और लड़की छठी क्लास में पढ़ती है। दोनों की दोस्ती स्कूल से हुई। लड़का अपने मां बाप के साथ एक घर के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है।
विज्ञापन


लड़की के परिजनों का कहना है कि लड़की कुछ दिनों से परिजनों से पेट दर्द की शिकायत कर रही थी। जब परिजनों लड़की को डाक्टर के पास ले गए तो डाक्टर ने जो कुछ बताया उसे सुनने के बाद परिजनों केपैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।

डाक्टरों ने बताया कि उनकी बेटी करीब चार महीने की गर्भवती है। इसके बाद परिजन सेक्टर 34 के पुलिस स्टेशन गए और नाबालिग के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़के को काबू कर जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर जुवेनाइल होम भेज दिया। वही लड़की अभी अपने परिजनों केसाथ ही रह रही है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें