पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
युवक ने युवती से पहले रेप किया, फिर उससे शादी कर ली। नतीजा ये हुआ कि अदालत ने उससे मामले से बरी कर दिया। चंडीगढ़ के एक बुटीक में बतौर हेल्पर काम करने वाली युवती से युवक ने की कपड़े बदलते हुए की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोपी को जिला अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। एसएसपी को शिकायत पत्र देकर युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाली युवती कोर्ट में इन आरोपों से ही मुकर गई। जानकारी के अनुसार केस के ट्रायल के दौरान पीड़िता और आरोपी ने आपसी सहमति से शादी कर ली थी। इस कारण युवती अदालत में बयान से मुकर गई।
पिछले साल 11 अगस्त को मूलरूप से यूपी के प्रतापगढ़ निवासी 23 वर्षीय युवक के खिलाफ सेक्टर-34 थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को उसी दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। शहर निवासी 22 वर्षीय युवती ने एसएसपी को दी शिकायत में कहा था कि वह घर के पास ही एक बुटीक में बतौर हेल्पर काम करती थी। वहीं आरोपी सिलाई का काम करता था। अगस्त 2013 को पीड़िता ने उससे एक कमीज सिलवाई थी। जब वह बुटीक में बने ट्रायल रूम में कमीज चेक करने गई तो उसी दौरान उसने उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी पीड़िता को परेशान करने लगा और एक दिन सेक्टर-49 के एक पार्क में बुलाया। वहां उसने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। उसने इंकार किया तो आरोपी ने मोबाइल में कैद पीड़िता की वीडियो क्लिप दिखाते हुए उसे बदनाम करने की धमकी दी।
इसके बाद आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल कर अपने घर बुलाया और वहां उसे शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। आरोप के अनुसार इसके बाद वह उसे अलग-अलग होटलों में बुलाने लगा। पीड़िता बदनामी के डर से उसके साथ जाने लगी। अगस्त 2014 में पीड़िता ने उससे अपनी सामाजिक छवि खराब होने की बात कहते हुए शादी करने की बात कही तो आरोपी ने उससे कुछ वक्त मांगा। इसके बाद से आरोपी ने पीड़िता से कोई संपर्क नहीं किया। इस पर पीड़िता ने कानूनी कार्रवाई करवाने के लिए पुलिस को शिकायत दी थी।