फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को बोला- बुरे लोगों से दूर रहना, खुद होटल में ले जाकर बनाई अश्लील वीडियो

Mon, 22 Jan 2018 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुराचार - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
टीवी पर दिखाए जा रहे सावधान इंडिया का शो देखकर पाक से सटे गांव बहरामपुर के मलकियत सिंह ने पहले फेसबुक पर एक लड़की से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर उसे अमृतसर शहर बुलाया। इसी बीच एक होटल में पहले से छिपाकर रखे कैमरे से आपत्तिजनक सीन कैद किए और बाद में ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन


हद तब हो गई कि लड़की का आर्थिक शोषण करने लगा। उसे ब्लैकमेल करके अपने इशारों पर नाचने लगा। करीब दो महीने की मुलाकात में शादी का झांसा देकर लड़की का शोषण होता रहा। बाद में धमकियां देते हुए लड़की के साथ अपनी वीडियो वायरल कर युवक फरार हो गया। फिलहाल लड़की के बयान पर थाना घरिंडा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी थाना घरिंडा के मुल्लां बहरामपुर का रहने वाला है, लड़की पड़ोस के गांव की रहने वाली है।

युवती ने बताया कि अक्सर मलकियत सिंह उसे बताता था कि उसे सावधान इंडिया बहुत अच्छा लगता है, वह भी देखा करे ताकि गलत लोगों से सावधान रहे। उसकी बातों में आकर वह उससे मिलने अमृतसर शहर चली गई। जहां उसने पहले से ही शेरांवाला गेट स्थित एक होटल का कमरा ले रखा था। मलकीयत ने बहला फुसलाकर शादी का वादा कर संबंध बनाए और उसकी अश्लील वीडियो एक गुप्त कैमरे से कैद कर ली। बाद में वह धमकी देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। जब उसने इंकार किया तो मलकीयत ने उसके एक रिश्तेदार को वीडियो भेज दी और सोशल मीडिया में वायरल कर दी। थाना घरिंडा पुलिस ने मामला दर्ज करके तफ्तीश में जुट गई है। हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


अमृतसर देहाती पुलिस के एसएसपी परमपाल सिंह कहते हैं कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। मामला 24 घंटे पहले ही दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें