फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से कूदने वाले दुराचार के आरोपी की मौत

Tue, 19 Aug 2014 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूर की बेटी से दुराचार के आरोपी की मंगलवार सुबह मौत हो गई। आरोपी युवक ने शनिवार को पुलिस को देखकर छत से छलांग लगा दी थीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक का मथुरा दास सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार अमेठी के कस्बा रामपुर निवासी एक मजदूर ने 15 दिन पहले यहां एक मोहल्ले में मकान किराए पर लिया था। चार दिन पहले मजदूर अपने काम पर चला गया था और उसकी पत्नी भी मजदूरी करने चली गई थीं। आरोप है कि इसके बाद मकान मालिक के भाई (25) ने मजदूर की किशोर बेटी से दुराचार किया। कुछ ही समय बाद लड़की रोते हुए फैक्टरी पहुंची और मां को घटना के बारे में बताया।


वह बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल प्रबंधन ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। घटना की जांच करने पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी ने छत से छलांग लगा दी थीं। गंभीर रूप से घायल आरोपी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसके सिर पर चोट लगने से उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया था। लेकिन किसी कारण से परिवार के सदस्य उसे घर ले आए और मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें