फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी : प्रभसिमरन का दोहरा शतक, पंजाब बड़े स्कोर की ओर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह की 250 रनों की साझेदारी की बदौलत पंजाब ने मंगलवार से शुरू हुए रणजी ट्रॉफी सीजन के पहले मैच में चंडीगढ़ के खिलाफ बड़े स्कोर की नींव रख दी है। प्रभसिमरन सिंह ने 202 रनों की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के मुल्लांपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार आयोजित रणजी मैच में चंडीगढ़ के कप्तान मनन वोहरा ने टॉस जीतकर पंजाब को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। लंच के दो घंटे बाद तक भी चंडीगढ़ के गेंदबाज विकेट को तरसते रहे। मैच के 58वें ओवर में चंडीगढ़ को पहली सफलता हाथ लगी। गुरिंदर सिंह ने अपनी ही गेंद पर कैच लपक कर अभिषेक शर्मा को आउट किया। अभिषेक ने 146 गेंदों पर 100 रन बनाए। इसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे। दूसरे छोर पर टिके प्रभसिमरन सिंह ने अपने 150 रन पूरे किए और नए बल्लेबाज नमन धीर के साथ एक बार फिर दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। 78वें ओवर में रोहित ढांडा ने नमन धीर (34 रन) को विकेटकीपर अर्जित सिंह के हाथों कैच करवाकर इस साझेदारी का अंत किया।
21 रन के बाद ही 352 रन के स्कोर पर ढांडा ने खतरनाक दिख रहे प्रभसिमरन सिंह को संदीप शर्मा के हाथों कैच लपका कर उनकी पारी का अंत किया। प्रभसिमरन ने 278 गेंदों का सामना कर 28 चौके और दो छक्कों की मदद से 202 रन की शानदार पारी खेली। पहले दिन का खेल खत्म होने तक पंजाब 3 विकेट खोकर 363 रन बनाए। कप्तान मनन वोहरा 16 और अनमोल प्रीत सिंह 5 रन पर नाबाद रहे।
विज्ञापन

चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा भी पहुंचे मैच देखने
बीसीसीआई के चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा भी मैच देखने पहुंचे। पीसीए की तरफ से यहां कई घरेलू मैच आयोजित किए जा चुके हैं। प्रथम श्रेणी मैच का यह पहला आयोजन है। पीसीए की तरफ से स्टेडियम में सात प्रकार की विकेट तैयार की गई है। मैच के दौरान चेतन शर्मा हर खिलाड़ी पर बारीकी से नजर रखे हुए थे। पंजाब के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से वह संतुष्ट दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें