चंडीगढ़। खराब मौसम और घने कोहरे के चलते गुजरात और चंडीगढ़ के बीच रणजी ट्राॅफी का पहले दिन का खेल नहीं हो सका। सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में चार दिवसीय रणजी ट्रॉफी का मुकाबला शुक्रवार से शुरू होना था, लेकिन खेल शुरू नहीं हो पाया। मुकाबले के लिए गुजरात और चंडीगढ़ की टीमें सुबह स्टेडियम पहुंच गई थीं लेकिन सुबह काफी धुंध रही। खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में ही रहे। लंच के बाद भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं दिखा। दोपहर बाद शाम 4.10 बजे अंपायरों ने खराब मौसम और कम रोशनी के चलते पहले दिन का खेल नहीं होने की पुष्टि की है।