फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणदीप सुरजेवाला ने कहा- समय आ गया है, मोदी अपना 56 इंच का सीना और लाल आंखें दिखाए

Thu, 20 Sep 2018 10:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरखौदा (हरियाणा)
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला
विज्ञापन
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान को अपना 56 इंच का सीना और लाल आंखे दिखाए। सुरजेवाला गुरूवार को गांव थाना कलां में शहीद नरेंद्र सिंह के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सुरजेवाला ने कहा कि शहीद नरेंद्र ने तो कुर्बानी देकर अपना फर्ज निभा दिया, लेकिन अब समय आ गया है कि देश में सत्ता पर काबिज लोग भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। 
विज्ञापन


सरकार को अब पाकिस्तान को माकूल जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीद नरेंद्र के दोनों बेटों को हरियाणा सरकार नौकरी दे और परिवार को मिलने वाली सुविधाएं तत्काल उपलब्ध करवाए। शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि तब मिलेगी जब उसके हत्यारों को ढूंढकर केंद्र सरकार उन्हें सजा दिलवाएगी। केंद्र सरकार को समय रहते चेतना होगा। प्रधानमंत्री कहते थे कि एक सिर के बदले 10 सिर लाएंगे बेशक 10 सिर ना लाएं, लेकिन शहीद नरेंद्र की हत्या का बदला जरूर लेकर दिखाएं। सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी नजर आए। उनके साथ सुमित्रा चौहान, ईश्वर नैन, वीरेंद्र जागलान, कमल हसीजा, बिशन सरोहा, सरदार सिंह, नीना राठी, राजेश मौजूद रहे। 

शहीद नरेंद्र की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता : बेदी
प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि शहीद नरेंद्र सिंह की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की सीमा की रक्षा की है। उनकी शहादत युवाओं को प्रेरणा देती रहेगी। वह थाना कलां गांव में शहीद नरेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार के बाद उनके घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार शहीद की परिवार की आर्थिक व अन्य हर तरह से मदद करेगी। इस दौरान विधायक जयवीर बाल्मीकि, डा. धर्मवीर नांदल, उपायुक्त विनय सिंह, एएसपी राजीव देशवाल, एसडीएम श्वेता सुहाग, शहीद के भाई राज सिंह, बहन रामरती, गुलशन ठेकेदार, प्रीतम खोखर, अनिल झरौठी, सुनील पांचाल, सुनील सरोहा, रवींद्र दिलावर, तीर्थ राणा, जोगेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें