फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 नवंबर तक हरियाणा को और मिलेगी 9519 एमटी टन डीएपी : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़।
विज्ञापन

हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने डीएपी की उपलब्धता को लेकर सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। राणा ने दावा किया कि किसानों के लिए पर्याप्त डीएपी उपलब्ध है और उसकी आपूर्ति में कोई रुकावट नहीं है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं के डीएपी की कमी के आरोपों का खंडन करते हुए राणा ने बताया कि राज्य में वर्तमान में 25,748 मीट्रिक टन डीएपी स्टॉक में है। 15 नवंबर तक 9,519 मीट्रिक टन डीएपी और आने की उम्मीद है। कृषि मंत्री ने इस संदर्भ में अधिकारियों के साथ बैठक भी की और सभी किसानों को डीएपी उपलब्ध कराने और राज्य में एक भी एकड़ भूमि को डीएपी की कमी के कारण अनबोया न रहने देने के निर्देश दिए। पिछले रबी सीजन में कुल 2,29,086 मीट्रिक टन डीएपी का उपयोग हुआ था। इस वर्ष 11 नवंबर तक 1,86,658 मीट्रिक टन डीएपी प्रदेश को मिला है। इस वर्ष 65,200 मीट्रिक टन एनपीके मिला है। राणा ने कहा कि एजेंसियों ने 50 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की है और अब तक 11,522 करोड़ रुपये से अधिक राशि किसानों के खातों में भेज दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें