फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडे और गोश्त का हलवा खाया है कभी, यहां आकर चखें

Sat, 24 Oct 2015 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खाने के बाद मीठे में आपने तरह-तरह के डेजर्ट खाए होंगे, लेकिन क्या कभी आपने मीठे में अंडे या गोश्त का हलवा खाया है। नहीं न, अगर आप इसका स्वाद लेना चाहते हैं तो आपके पास मौका है सेक्टर-35 स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरियट में दस दिन तक चलने वाले ‘रामपुरी फूड फेस्टिवल’ का।
विज्ञापन


इसमें आप दशकों पहले भूला दिए गए व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। पारंपरिक मसालों से बनाए जाने वाले व्यंजन वेज और नॉन वेज दोनों में उपलब्ध हैं। होटल के शेफ एम रहमान ने बताया कि रामपुरी व्यंजनों को तीन अलग-अलग मैन्यू में परोसा जाएगा। इनमें रामपुरी वेज, रामपुरी नॉन वेज और रामपुरी ए-ला-कार्ते मैन्यू शामिल है।

शेफ के अनुसार देश में कहीं भी अब रामपुरी विधि से व्यंजन नहीं बनाए जाते हैं। अब केवल यह पाकिस्तान के पेशावर में ही इस विधि से व्यंजन बनाए जाते हैं। वहीं होटल के एग्जिक्यूटिव शेफ नवीन हांडा के अनुसार पंजाब के लोग लजीज खाने के शौकीन होते हैं। रामपुरी व्यंजन उनकी पसंद के हिसाब से एकदम अनुकूल हैं।
विज्ञापन


मैन्यू :
फ्रॉम द रॉयल किचन ऑफ रामपुर (वेजीटेरियन मैन्यू) - पनीर पीलीमिर्च टिक्का, पनीर हरामसाला पसंदा, लजीज आलू टुकड़ी, मटर की टिक्की, लजीज आलू कतली, शलजम जाफरानी, दाल अस्वद, पनीर मस्त जायका, अनानास की बोटी और चुकंदर-ए-अफरोज।

फ्रॉम द रॉयल किचन ऑफ रामपुर (नॉन-वेजीटेरियन) - चपली कबाब, माही दम, मेहताबी पाया, लजीज मुर्ग टिक्का, तार कोरमा, मुर्ग खुंदन कलियान, तरी वाला देसी कुक्कड़, ढाबा आलू गोश्त आदि।  

ए-ला-कार्ते मैन्यू- नशीला झींगा, खट्टी-मिट्ठी मछली, सांभल के सींक कबाब, रामपुरी दोहरा मशरूम, अचार के खुम्ब, शलजम जाफरानी, इत्र की दाल आदि।

डेजर्ट्स - अंडे का हलवा, गोश्त का हलवा, शीर खुरमा, पान की कुल्फी।

चार्ज: दो लोगों के लिए रामपुरी नॉन वेज मैन्यू 3500 रुपये (सभी कर सहित)। स्पेशल रामपुरी नॉन वेज मैन्यू 3998 रुपये (सभी कर सहित)। रामपुरी वेज मैन्यू 2500 रुपये (सभी कर सहित)।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें