फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और भगवान बनते-बनते रह गए डेरामुखी, राम रहीम का एक और सच पढ़िए

Mon, 11 Sep 2017 09:09 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
राम रहीम - फोटो : social media
विज्ञापन
शायद ही कोई जानता हो कि डेरामुखी भगवान बनते बनते रह गए थे। जानिए राम रहीम का एक ऐसा सच, जो अब खुलकर दुनिया के सामने आया है। दरअसल, खुद को एमएसजी (मैसेंजर ऑफ गॉड) बताने वाले रेप के दोषी डेरामुखी गुरमीत सिंह अपनी आत्मकथा लिख रहा था।
विज्ञापन


इस आत्मकथा के जरिए वह अपने अनुयायियों में सचमुच एमएसजी साबित करने की चाह रखता था। इस दौरान डेरामुखी को बिल्कुल इल्म नहीं था कि कभी उसे विवादित मामलों में सजा भी हो सकती है, लेकिन 28 अगस्त को सीबीआई कोर्ट से 20 साल की सजा होने के बाद न केवल डेरामुखी की आत्मकथा अधूरी रह गई, बल्कि  इसके जरिएसदा-सदा के लिए भगवान बनने का सपना भी टूट गया।

इसका खुलासा इस प्रकरण के बाद डेरा छोड़ चुके एक बेहद खास डेरा अनुयायी ने किया है। उसने बताया कि डेरामुखी ने यह बात अपने एक इंटरव्यू में भी कबूली थी कि अपनी बायोग्राफी लिख रहा है। इस बायोग्राफी में डेरामुखी ने अध्यात्म से अपने लगाव और डेरे की गद्दी संभालने के बाद खुद के साथ हुए चमत्कारों का भी जिक्र करना था ताकि भक्तों के बीच उनकी एक अलग इमेज क्रिएट हो सके।
विज्ञापन

इंटरव्यू में राम रहीम ने ये सब भी बताया था

Ram Rahim
संबंधित इंटरव्यू में डेरामुखी ने बताया था कि वह राजस्थान के एक बड़े घराने से है और काफी लोग उसके पास आते और कहते थे कि वह एमएलए या एमपी के चुनाव में खड़ा हो जाए, लेकिन उसने साफ मना कर दिया था।

क्योंकि उसका लगाव तो अध्यात्म की ओर था, इसलिए उन्होंने शाह सतनाम के समय डेरा ज्वाइन कर लिया और फिर 1990 में डेरे की गद्दी सौंप दी गई। वह धीरे-धीरे ईश्वर के नजदीक जाता गया और अब वह यहां धरती पर ईश्वर के दूत यानी मैसेंजर ऑफ गॉड बन गया।

करीबी डेरा अनुयायी के अनुसार डेरामुखी की आत्मकथा डेरा अनुयायियों के लिए एक पाक ग्रंथ बन जाती और डेरामुखी हमेशा के लिए उनके भगवान। उनके अनुसार इस बायोग्राफी की शुरुआत हो चुकी थी, लेकिन उनका प्रोजेक्ट कहां तक पहुंचा था, इस बारे में वह नहीं जानता।
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह जैसी पोशाक पहन भी विवाद में फंसे थे

Ram Rahim
खुद को ईश्वर साबित करने की चाह डेरामुखी की काफी पुरानी है। इसी चक्कर में एक बड़ा विवाद बठिंडा के सलाबतपुरा गांव में डेरामुखी केसत्संग के दौरान खड़ा हो गया था। इस सत्संग में डेरामुखी ने दशम गुरु गुरु गोबिंद सिंह जैसी कथित पोशाक पहनकर रूहानी जाम भक्तों में बांटा था, जिसके बाद जबरदस्त बवाल हुआ।

डेरामुखी के खिलाफ केस दर्ज हुआ। अकाल तख्त ने डेरामुखी को तलब भी किया, लेकिन बाद में डेरामुखी ने माफी मांगते हुए यह कहा था कि इस पोशाक पहने केपीछे उनकी मंशा खुद को गुरुगोबिंद सिंह जी के समकक्ष खड़ा होने की नहीं थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें