फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम की मिमिक्री: जीटीवी, प्रोड्यूसर और कलाकारों पर केस

Sat, 02 Jan 2016 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा प्रेमियों की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने जीटीवी, इस चैनल पर प्रसारित एक कार्यक्रम के कलाकारों और प्रोड्यूसर पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा समर्थक गांव ग्योंग निवासी दलशेर सिंह और गांव नौच निवासी उदय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 दिसंबर को जीटीवी पर प्रसारित जश्ने उम्मीद कार्यक्रम में बाबा राम रहीम की छवि को खराब करने का प्रयास किया गया। इससे डेरे से जुड़ी संगत की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

उनका आरोप है कि प्रसारित कार्यक्रम में एमएसजी फिल्म फिल्म की तरह बाबा राम रहीम की पोशाक पहनकर मोटरसाइकिल पर कलाकार आया। उसने लड़कियों के साथ नाच और शराब का प्रदर्शन किया। जबकि बाबा राम रहीम 112 कार्य ऐसे कर रहे हैं, जो मानवता की भलाई के लिए हैं।
विज्ञापन


मामले में जांच अधिकारी एसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर टीवी चैनल सहित कलाकार कीकू शारदा, गौरव गेरा, अगर अली, राजीव ठाकुर, पूजा बनर्जी, मुन्ना राय, गौतम गुलाटी, शाना खान और प्रोड्यूसर समेत कई कलाकारों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया है। एसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें