फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बेचैन है राम रहीम... नींद नही आई, अपनों के इंतजार में तबीयत हुई खराब

Sun, 03 Sep 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
राम रहीम सजा - फोटो : SELF
विज्ञापन
सुनारिया जेल में बंद सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सुनारिया जेल रास नहीं आ रही है। जेल में न केवल डेरामुखी को खांसी और जुकाम हो गया है, बल्कि हल्के बुखार की भी शिकायत है।
विज्ञापन


जेल के डाक्टरों ने ही कैदी नंबर 8647 गुरमीत के स्वास्थ्य की जांच की और उसे दवाइयां दीं। चिकित्सकों के अनुसार हवा पानी बदलने और सही तरह से न खाने-पीने और सोने की वजह से समस्या हो जाती है।

हनीप्रीत से मिलना चाहता है डेरा मुखी
उधर, जेल प्रशासन को डेरा मुखी ने पांच लोगों की सूची सौंपी है। बताया जाता है कि इसमें डेरा मुखी का बेटा, बेटी, दामाद, मां और गोद ली गई बेटी हनीप्रीत शामिल हैं। साथ ही तीन लोगों के मोबाइल नंबर बात कराने के लिए दिए हैं। इसमें डेरा मुखी की मां, डेरे के एक अधिकारी जो पूरे लेनदेन का हिसाब रखता है और एक अन्य डेरा प्रबंधक का नंबर शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पहुंचे परिजन

Ram Rahim - फोटो : File Photo
जेल में जाने वाले हर शख्स की कुंडली खंगालेगी पुलिस
पुलिस को भनक लगी है कि डेरा मुखी के अनुयायी योजना के तहत जेलों में जा सकते हैं। इसके लिए छोटा-मोटा अपराध करके खुद को गिरफ्तार करवाना भी शामिल है। ऐसी स्थिति में पुलिस ने हर रोज गिरफ्तार होने वाले आरोपियों की कुंडली खंगालने का फैसला किया है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं गिरफ्तार आरोपी डेरा मुखी का अनुयायी तो नहीं रहा है। 

नहीं पहुंचे परिजन, वकालतनामे पर हस्ताक्षर करवाने पहुंचा वकील
उधर, वीरवार को सिरसा से डेरा मुखी के परिजनों को मिलने के लिए रोहतक की सुनारिया जेल आना था, लेकिन शाम पांच बजे तक भी कोई परिजन नहीं आया। एक वकील जरूर डेरा मुखी के वकालतनामे पर हस्ताक्षर करवाकर ले गया है। ताकि हाईकोर्ट में अपील की जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें