फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनारिया जेल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल, अनुयायी बोले- रोहतक धाम से आई हैं

Fri, 28 Jun 2019 04:01 PM IST
खुशबू गोयल महबूब अली/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
सुनारिया जेल की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर रोहतक की सुनारिया जेल की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। डेरा अनुयायी कह रहे हैं कि ये तस्वीरें रोहतक धाम से आई हैं। दरअसल, राम रहीम के नाम की फेसबुक आईडी पर लाइव वीडियो चलने के छह दिन बाद ही सोशल मीडिया पर सुनारिया जेल की कुछ वीडियो और फोटो अनुयायियों ने वायरल कर दी हैं।
विज्ञापन


इसमें अनुयायी कह रहे हैं कि यह तस्वीरें और वीडियो जिस सुनारिया जेल में पिताजी राम रहीम बंद हैं, उस धाम से बाहर आई हैं। पिता जी द्वारा बल्ले-बल्ले कराने का दावा किया गया है। वीडियो में बताया गया है कि पिताजी द्वारा गमलों में लगाए गए छोटे-छोटे पौधों में आम लग गए हैं। यही नहीं फूल भी खिलकर पूरी तरह से तैयार हैं। मामला सामने आने के बाद साइबर सेल मामले की जांच में जुट गया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

वायरल वीडियो और फोटो को इंसा फैमिली ओनली नामक यूट्यूब चैनल पर भी डाला गया है। इसमें कहा गया है कि जेल के अंदर गमलों में लगे आम के छोटे-छोटे पेड़ पर ही फल आ गए हैं। यह पेड़ राम रहीम की देख रेख में ही लगाए गए थे। एक चमत्कार होने का दावा वीडियो में किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि राम रहीम जेल से ही हर किसी के लिए चमत्कार कर रहे हैं।

हालांकि, जेल प्रशासन ने ऐसे किसी मामले की जानकारी से इंकार किया है। इसलिए बड़ा सवाल उठता है कि आखिर किसने जेल के अंदर की फोटो और वीडियो बनाकर वायरल की हैं। क्योंकि जिस स्थान पर गमले लगे हैं, वहां तक मोबाइल ले जाने की परमिशन नहीं है। सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम से अकसर बुधवार को उसके परिजन मिलने आते हैं।

मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारियों से कराई जाएगी। योग दिवस के दिन राम रहीम के लाइव वीडियो चलाने के मामले में भी अहम सुराग हाथ लगे हैं।
- डॉ. अंशू सिंगला, कार्यवाहक एसपी रोहतक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें