फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीप्रीत को नही मिली राहत, 17 नवंबर तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

Tue, 07 Nov 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
Honeypreet Insan Arrest - फोटो : File Photo
विज्ञापन
25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा में साजिश रचने की आरोपी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ा दी गई है। सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हनीप्रीत की सीजेएम की अदालत में पेशी हुई। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई 17 नवंबर को तय की है।
विज्ञापन


पंचकूला में हिंसा भड़काने और इसकी साजिश की आरोपी हनीप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज है। हनीप्रीत पर आरोप है कि उसने साध्वियों से रेप के दोषी राम रहीम को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की साजिश रची थी। बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि हनीप्रीत को 17 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल, हनीप्रीत की जमानत के लिए अर्जी नहीं दी गई है, लेकिन इस मामले का अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें