फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम केसः FBI कैसे करेगी हार्ड डिस्क की जांच, राह में रोड़े कई हैं

Wed, 03 Jan 2018 10:52 AM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम
विज्ञापन
राम रहीम केस में सिरसा डेरे से बरामद हुई हार्ड डिस्क की जांच एफबीआई से कराई जाएगी, लेकिन ये होगा कैसे, क्योंकि राह में कई रोड़े हैं। दरअसल 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा के बाद सिरसा डेरे के पास खेत से बरामद हार्ड डिस्क टेढ़ी है, इसलिए अमेरिकी जांच एजेंसी, फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (एफबीआई) से इसकी जांच के राह में रोड़े हैं।
विज्ञापन


सिरसा पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम डिस्क की जांच, एफबीआई से करवाने की कवायद कर रही है। लेकिन बरामद हार्ड डिस्क को बर्बाद करने की कोशिश में यह टेढ़ी हो गई, जिससे डाटा रिकवर नहीं किए जा सकते हैं। डायटेक ने भी इसे वजह मानते हुए डाटा रिकवरी के लिए माकूल न होने का जवाब दिया, जिसकी सीएफएसएल ने भी पुष्टि कर दी है। एसआईटी ने हार्ड डिस्क सहित डेरा के आईटी प्रमुख को सितंबर में सिरसा से गिरफ्तार किया था।

एसआईटी ने हार्ड डिस्क तो बरामद कर ली है, लेकिन इसे बर्बाद करने की कोशिश की गई। सूत्रों के मुताबिक हार्ड डिस्क की एफबीआई से जांच करवाने के प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन दो एजेंसियों ने यह साफ कर दिया कि हार्ड डिस्क टेढ़ी है, नतीजतन इससे डाटा रिकवर नहीं हो सकता हैं। डाटा रिकवर न होने की वजह से इसमें बंद तमाम ब्यौरे को भी खंगाला नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच को लग सकता है झटका

Ram Rahim - फोटो : File Photo
सिरसा से एसआईटी ने 50 से अधिक हार्ड डिस्क की बरामदगी की थी। पुलिस का भी इस मामले में कहना था कि हार्ड डिस्क की जांच में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। लेकिन हार्ड डिस्क के सुबूतों को मिटाने की कोशिश के तहत इसे नष्ट करने की कोशिश की गई।

डिस्क की खराब स्थिति होने की वजह से डाटा रिकवर न होने की सूरत में इसकी जांच में क्या खुलासा होगा। हो सकता है इस डिस्क की जांच के लिए देश की अग्रणी जांच एजेंसी या साइबर एक्सपर्ट की भी मदद ली जाए, ताकि टेढ़ी हुई हार्ड डिस्क से डाटा रिकवर करने की कोशिशें की जा सके।

डिस्क में अहम डाटा होने की संभावना
डेरे से जुड़ी तमाम गतिविधियां और वित्तीय लेन-देन भी हार्ड डिस्क में ही होने की संभावना जताई गई थी। हार्ड डिस्क के टेढ़ी होने की वजह से अब कई और गतिविधियां दफन हो जाएंगी, जो उनमें कैद हैं। सिरसा स्थित डेरे की कई अहम जानकारियां इसी डिस्क में कैद होने की संभावना जताई जा रही थी। डाटा की अगर रिकवरी होती तो हिंसा की साजिश सहित डेरा से जुड़ी अन्य गतिविधियों की भी कई अहम जानकारियां मिल सकती थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें