फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम कथा का आयोजन, शोभायात्रा निकाली

Sun, 10 Nov 2013 01:23 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री देवालय पूजक परिषद, संस्कृत गुरुकुल, श्री रामकथा समिति की ओर से सेक्टर -28 स्थित मैदान में स्वामी रामभद्राचार्य के सानिध्य में श्री रामकथा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कथा से पूर्व सेक्टर-28 के खेड़ा शिव मंदिर से वेद मंत्रों और बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

शोभायात्रा इसी सेक्टर से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। अभिषेक समिति के चेयरमैन रामरत्न अग्रवाल और संरक्षक राज कुमार खन्ना ने स्वामी रामभद्राचार्य का चरणपादुका पूजन किया।

इस अवसर पर देवालय पूजक परिषद के प्रधान ईश्वर शास्त्री, महासचिव पंडित ओम प्रकाश शास्त्री, संस्कृत गुरुकुल के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मिश्रा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें