एसआई पर प्रताड़ना और धमकी देने का आरोप लगाने के बाद गुम हुए विक्रम धीमान का पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विक्रम कहीं देश छोड़कर नहीं चला जाए, इसलिए पंचकूला पुलिस ने आसपास के तमाम शहरों की पुलिस और एयरपोर्ट को भी अलर्ट कर दिया है।
गायब होने से पहले से विक्रम अपनी कारें, मकान बेच दिए थे और किसी से 16 लाख रुपये भी लिए थे।
सेक्टर-दो में किराये पर रहने वाला विक्रम धीमान दो नवंबर से गायब है। विक्रम के बेटे ने 4 नवंबर को पुलिस को शिकायत दी। इस पर सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज हुआ।
पुलिस ने विक्रम के नंबर और उसे कॉल करने वाले तमाम लोगों की भी पड़ताल कर रही है।
विक्रम ने चंडीगढ़ पुलिस के एसआई हरिंदर शेखों और उसकी पत्नी पर प्रताड़ना और धमकी देने के आरोप लगाए थे। पुलिस इस बात की भी छानबीन कर रही है कि आखिरकार विक्रम करोड़ों रुपये इकट्ठा करने के बाद से लापता कैसे हो गया।
बैंक खाते भी खंगाले जाएंगे
पुलिस विक्रम के बैंकों के अकाउंट, उनके लेनदे और वर्तमान स्थिति की छानबीन कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि विक्रम के गायब होने के बाद से खातों से ट्रांजेक्शन हुए या नहीं।
अगर, दूसरे प्रदेश या देश से रुपये निकाले गए हैं तो उससे भी गुमशुदा हुए विक्रम का सुराग मिल सकता है। पहले से ही पुलिस विक्रम के कॉल डिटेल्स और लोकेशन की तलाश कर रही है।