मनीमाजरा। विश्व नशा मुक्ति दिवस पर शनिवार को नगर निगम के दिशा-निर्देश पर वार्ड नंबर- 4 और 5 में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई। कम्युनिटी सेंटर शिवालिक गार्डन से लेकर कम्युनिटी सेंटर इंदिरा कॉलोनी तक निकाली रैली में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। इस रैली में लोगों को नशा न करने के प्रति जागरूक किया गया। निरीक्षक दविंदर रोहिल्ला ने सभी लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुमन शर्मा (पार्षद वार्ड नंबर- 4) वरिष्ठ अतिथि जुलदान सिंह एवं निगम के पर्यवेक्षक महेंद्र पाठक सहित कई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।