फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री राखी सावंत का वकील से समझौता, भगवान वाल्मीकि की फोटो के आगे मांगी माफी

Fri, 27 Apr 2018 11:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
राखी सावंत - फोटो : HT
विज्ञापन

भगवान वाल्मीकि जी महाराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सांवत ने शुक्रवार को माफी मांग ली। सर्किट हाउस में मीटिंग के दौरान उन पर केस करने वाले एडवोकेट नरिंदर आदिया और अन्य लोगों के सामने अभिनेत्री राखी सावंत ने भगवान वाल्मीकि  की फोटो के आगे हाथ जोड़ सिर झुका कर माफी मांगी और अपने कहे शब्दों पर खेद जताया। इसके बाद सभी ने उन्हें माफी कर दिया और दोनों पक्षों में समझौते पर दस्तखत किए गए।  

विज्ञापन


कुछ वर्ष पहले बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सांवत ने भगवान वाल्मीकि पर टिप्पणी की थी। इसके बाद एडवोकेट नरिंदर आदिया ने उन पर आपराधिक केस दर्ज दायर कर दिया था। इस पर राखी सावंत को पेशी पर कोर्ट भी पहुंचना पड़ा था। अपने पर शिकंजा कसते देख राखी सांवत समझौते की तरफ बढ़ गई। शुक्रवार को सर्किट हाउस में एडवोकेट नरिंदर आदिया के साथ मीटिंग रखी गई। 

सूचना मिलने के बाद जब मीडिया के लोग पहुंचे तो पहले उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया।  बाद में खुद राखी सावंत ने मीडिया के सामने ही भगवान वाल्मीकि जी की तस्वीर के आगे हाथ जोड़ कर और सिर झुका कर अपने कहे हुए आपत्तिजनक शब्दों के लिए माफी मांगी और बाद में वकील के साथ समझौते पेपर पर अपने दस्तखत किए। केस करने वाले वकील नरेंदर आदिया ने कहा की वह इस बात से पूरी तरह से सहमत और संतुष्ट हैं की राखी सावंत को अपनी गलती का अहसास हुआ है और उन्होंने इस बात को लेकर माफी भी मांग ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें