फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत ने लगाई अग्रिम जमानत याचिका, अगली सुनवाई 17 को

Tue, 11 Apr 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
राखी सावंत - फोटो : File Photo
विज्ञापन
भगवान वाल्मीकि के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में चल रहे केस में गिरफ्तारी से बचने के लिए अभिनेत्री राखी सावंत ने जिला एवं सेशन जज की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार की अदालत ने मामले में 17 अप्रैल की तारीख तय की है और फाइल निचली अदालत से मंगवा ली हैं।
विज्ञापन


अपने केस में शिकायतकर्ता और एडवोकेट नरेंद्र आद्या ने आरोप लगाया है कि अभिनेत्री राखी सावंत ने भगवान वाल्मीकि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे समाज की भावनाएं आहत हुईं। इस केस में न्यायाधीश सुमित सभ्रवाल की अदालत ने राखी की गिरफ्तारी के वारंट जारी किए थे। लुधियाना पुलिस मुंबई में राखी को गिरफ्तार करने गई थी, लेकिन बैरंग लौट आई।    
विज्ञापन

निचली अदालत से मंगवाई गई फाइल

राखी सावंत - फोटो : File Photo
उधर सुमित सभ्रवाल की अदालत से राखी की शिकायत वाली फाइल नए नियुक्त हुए न्यायाधीश विश्व गुप्ता की अदालत में स्थानांतरित हो गई। इस अदालत में शिकायतकर्ता नरेंद्र आद्या ने राखी को भगौड़ा करार देने की मांग की।

वहीं निचली अदालत में राखी के वकील ने पेश होकर अग्रिम जमानत याचिका सत्र न्यायाधीश की अदालत में दाखिल करने की सूचना दी। न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई 11 मई को तय की और राखी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए। फिलहाल राखी सावंत को अदालत से कोई राहत नहीं मिली है।

अग्रिम जमानत याचिका लगाते वक्त राखी के वकीलों ने तर्क दिया कि उनकी भगवान वाल्मीकि में पूरी आस्था है। उन्होंने कभी भगवान वाल्मीकि के बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा। बावजूद इसके वे पूरे समाज से इस संबंध में माफी भी मांग चुकी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें