भगवान वाल्मीकि के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में चल रहे केस में गिरफ्तारी से बचने के लिए अभिनेत्री राखी सावंत ने जिला एवं सेशन जज की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार की अदालत ने मामले में 17 अप्रैल की तारीख तय की है और फाइल निचली अदालत से मंगवा ली हैं।
अपने केस में शिकायतकर्ता और एडवोकेट नरेंद्र आद्या ने आरोप लगाया है कि अभिनेत्री राखी सावंत ने भगवान वाल्मीकि के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे समाज की भावनाएं आहत हुईं। इस केस में न्यायाधीश सुमित सभ्रवाल की अदालत ने राखी की गिरफ्तारी के वारंट जारी किए थे। लुधियाना पुलिस मुंबई में राखी को गिरफ्तार करने गई थी, लेकिन बैरंग लौट आई।