फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: सांसद ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को लिखा पत्र, साहनेवाल एयरपोर्ट शुरू करने की मांग

Sun, 29 Jan 2023 09:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

सांसद अरोड़ा ने केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि लुधियाना-दिल्ली-लुधियाना मैसर्ज एलाइंस एयर को 2017 से शुरू हुई बोली के पहले दौर में ठेका दिया गया था। एयरलाइन ने तीन साल के कार्यकाल के बाद 31 अगस्त 2020 को रूट पर काम करना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन साल के लंबे समय के बाद एक बार फिर लुधियाना के कारोबारियों को चंद मिनटों में ही दिल्ली पहुंचने का अवसर मिलेगा। शहर के साहनेवाल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर से फ्लाइट शुरू करने की तैयारी हो चुकी है। आने वाले समय में केंद्र सरकार की तरफ से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू कर दी जाएगी। आप के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर शहर के साहनेवाल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू करने की मांग की है।

विज्ञापन


सांसद अरोड़ा ने केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि लुधियाना-दिल्ली-लुधियाना मैसर्ज एलाइंस एयर को 2017 से शुरू हुई बोली के पहले दौर में ठेका दिया गया था। एयरलाइन ने तीन साल के कार्यकाल के बाद 31 अगस्त 2020 को रूट पर काम करना बंद कर दिया था। वर्तमान में लुधियाना हवाई अड्डा पर कोई निर्धारित उड़ान का संचालन नहीं है।

सांसद अरोड़ा ने 17 जनवरी 2023 को पत्र लिखा था जिसके जवाब में 27 जनवरी को अपना आधिकारिक पत्र सिंधिया ने भेजकर जवाब दिया है।

उन्होंने अरोड़ा को सूचित किया है कि लुधियाना की उड़ानों पर विचार करने के बाद सभी एयरलाइंस को अपना निवेदन भेजा गया है। 17 जनवरी को सांसद अरोड़ा ने जो पत्र लिख शहर की इस समस्या का जिक्र किया था, जिसका अब समाधान होने जा रहा है। सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा कि कोविड काल के समय उड़ाने बंद कर दी गई थी। उन्होंने पत्र में लिखा था कि लुधियाना के लोगों की सहूलियत के लिए जल्द कोई योजना बनाकर लुधियाना से उड़ाने शुरू करवाई जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें