फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजवीर जवंदा हेल्थ अपडेट: अभी एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं सिंगर, फोर्टिस के डॉक्टरों ने दी बड़ी जानकारी

Wed, 01 Oct 2025 04:07 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाबी गायक और अभिनेता राजवीर जवंदा के स्वास्थ्य को लेकर चिकित्सकों ने बड़ा अपडेट दिया है। जवंदा मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।
विज्ञापन
पंजाबी गायक राजवीर जवंदा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक एक्सीडेंट में घायल पंजाबी गायक और अभिनेता राजवीर जवंदा के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर नहीं है। गायक जवंदा को बीते चार दिन से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। बुधवार को फोर्टिस के चिकित्सकों ने गायक के स्वास्थ्य को लेकर हेल्थ अपडेट दिया है। 

विज्ञापन


चिकित्कों का कहना है कि पंजाबी गायक राजवीर जवंदा क्रिटिकल केयर और न्यूरोसाइंस टीमों की कड़ी निगरानी में लाइफ सपोर्ट पर हैं। उनकी न्यूरोलॉजिकल स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की भरपूर कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हो रहा है।

हादसे में राजवीर जवंदा को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं। एक्सीडेंट के बाद से ही राजवीर लाइफ सपोर्ट पर हैं और उनका इलाज मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है। उनकी न्यूरोलॉजिकल कंडीशन अभी भी क्रिटिकल बनी हुई है और ब्रेन एक्टिविटी काफी कम हो गई है। 
विज्ञापन


एक दिन पहले मंगलवार को डॉक्टरों ने उनके दिमाग का एमआरआई स्कैन किया था, जिसमें हाइपोक्सिक बदलाव यानी ऑक्सीजन की कमी देखी गई थी। इसके अलावा रीढ़ की हड्डी के एमआरआई से पता चला है कि सर्विकल क्षेत्रों को काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे उनके कुछ अंगों में कमजोरी आ गई है। 

शनिवार को हुआ था एक्सीडेंट

बता दें कि बीते शनिवार को पंजाबी सिंगर जवंदा का पंचकूला के पिंजौर में बीएमडब्ल्यू बाइक से एक्सीडेंट हुआ था। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर सेक्टर-30 टी पॉइंट के पास बाइक से आ रहे पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा सांडों की लड़ाई की वजह से हादसे का शिकार हो गए थे। सिंगर बद्दी से पिंजौर आ रहे थे। अचानक सांड आगे आने पर उनकी बाइक अनियंत्रित हुई और हाईवे पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। 

गांव की सरपंच रह चुकी हैं मां

राजवीर जवंदा के लुधियाना स्थित पैतृक गांव पौना और आसपास के इलाकों में दुआओं का दौर जारी है। गांव के लोग गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ और अरदास कर उनकी सलामती की अरदास कर रहे हैं। राजवीर जवंदा की मां परमजीत कौर गांव की सरपंच रह चुकी हैं। बचपन में ही दूरदर्शन की शूटिंग के दौरान उनकी गायकी की तारीफ हुई और वहीं से उनका संगीत के प्रति झुकाव शुरू हुआ। जगरांव से पढ़ाई पूरी कर उन्होंने पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से थिएटर एवं टेलीविजन में एमए किया।

गायकी के लिए छोड़ी पुलिस की नौकरी

राजवीर के पिता कर्म सिंह पंजाब पुलिस में एएसआई थे। राजवीर भी 2011 में पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल बने और जगरांव में ड्यूटी की। लेकिन 2019 में उन्होंने सिंगिंग करियर को आगे बढ़ाने के लिए नौकरी छोड़ दी।

2014 में निकाली थी पहली एल्बम

2014 में मुंडा लाइक मी एल्बम से राजवीर ने अपने कैरियर की शुरुआत की और 2016 में कली जवंदे दी से उन्हें पहचान मिली। 2017 में मुकाबला और कंगणी जैसे गाने हिट हुए। इसके बाद पटियाला शाही पग, केसरी झंडे, लैंडलॉर्ड, सरनेम समेत कई सुपरहिट गाने दिए। 2018 में पंजाबी फिल्म सूबेदार जोगिंदर सिंह से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया और काका जी, जिंद जान, मिंदो तहसीलदारनी, सिकंदर 2 जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

जवंदा को बाइक राइडिंग का शौक

गांव आने पर राजवीर बच्चों को मिठाइयां बांटते थे। उन्हें बाइक राइडिंग का शौक था और हाल ही में उन्होंने 27 लाख की बीएमडब्ल्यू बाइक खरीदी थी। इसी बाइक से शिमला जाते वक्त उनके साथ हादसा हुआ। सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई। राजवीर के दादा और पिता का निधन हो चुका है। वे अपनी पत्नी अशविंदर कौर, बेटी हेमंत कौर और बेटे दिलावर सिंह के साथ रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें