फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रजनी शर्मा बनी स्वास्तिक शाखा की अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारत विकास परिषद की नई स्वास्तिक शाखा की शुरुआत बुधवार को गोशाला में की गई। इसके सदस्यों ने सेक्टर-45 स्थित गोशाला में गोमाता को चारा खिलाकर शाखा का शुभारंभ किया। सदस्यों ने इस दौरान भजन-संकीर्तन भी किया।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वास्तिक शाखा की अध्यक्ष रजनी शर्मा, संस्कार प्रमुख बीनू बंदलिश, कार्यकारिणी सदस्य आशिमा धवन, मुख्य अतिथि बैडमिंटन चैपियन सरगुन अरोड़ा, राजश्री भार्गव, डब्ल्यूआईसीसीआई की अध्यक्ष डॉ. मोना अग्रवाल, तरन सिंगला, निधि सहगल, रंजना अग्रवाल, अंजलि अमर, गायिका श्रेया आनंद आदि उपस्थित थीं।
रजनी शर्मा ने बताया कि शाखा का मुख्य उद्देश्य चंडीगढ़ में सामाजिक कार्यों को गति देना है। शाखा की ओर से प्लास्टिक प्रदूषण को मात दे थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें