भाजपा एवं शिअद पार्षदों की बैठक में शुक्रवार को पार्षद राजिंद्र कौर रत्तू को मेयर पद, पार्षद हीरा नेगी को सीनियर डिप्टी मेयर और देवेश मौदगिल को डिप्टी मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया गया।
भाजपा के महासचिव प्रेम कौशिक ने बताया कि यह बैठक सेक्टर 33 स्थित पार्टी कार्यालय कमलम में प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन की अध्यक्षता में हुई। मेयर चुनाव 1 जनवरी को होने हैं।