आखिरकार राजेश कालिया को मकर संक्रांति पर मेयर टिकट का तोहफा मिल ही गया। भाजपा से उन्हें अपना मेयर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। सीनियर डिप्टी मेयर के लिए सहयोगी शिअद के पार्षद हरदीप सिंह के नाम पर मुहर लग चुकी है। डिप्टी मेयर के लिए कवर राडा को चुना गया। पार्टी में लंबे विचार-विमर्श के बाद राजेश के नाम सहमति बनी।
रविवार को प्रदेश भाजपा प्रभारी प्रभात झा सुबह 9.30 बजे सेक्टर-33 स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचे और पहले बंद कमरे में एक-एक पार्षद की विस्तर से राय ली। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, सांसद किरण खेर और संगठन मंत्री दिनेश कुमार समेत सभी पार्षदों की एक संयुक्त मीटिंग ली। इस मीटिंग में मेयर उम्मीदवार के लिए सभी का फीडबैक लिया गया।
फिर प्रभात झा दिल्ली गए, जहां उन्होंने मेयर उम्मीदवार संबंधी फीडबैक के बारे में संगठन मंत्री रामलाल को अवगत कराएंगे। इसके बाद संगठन मंत्री भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पूरी जानकारी दी। अमित शाह की अनुमति मिलने के बाद संजय टंडन द्वारा प्रत्याशी के तौर पर उनके नाम का खुलासा किया गया।
तय है भाजपा की जीत
निगम में इस समय कुल 35 पार्षद हैं। इसमें 26 निर्वाचित और 9 मनोनीत हैं। जीत के लिए भाजपा को केवल 14 वोट चाहिए जबकि भाजपा के पास सहयोगी और निर्दलीय मिलाकर 22 वोट हैं। इसमें भाजपा के 20, अकाली 1 और निर्दलीय 1 पार्षद शामिल हैं, वहीं कांग्रेस के पास केवल 4 पार्षद हैं, इसलिए भाजपा की जीत लगभग तय बताई जा रही है।