फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः राजेश गिल दोबारा बनीं पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष

Wed, 22 Aug 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रो. राजेश गिल
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) के चुनाव में प्रो. राजेश गिल दोबारा प्रेसिडेंट चुनी गईं। पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में 631 टीचरों ने मतदान किया। टीचरों को सुबह 8.30 से 1.30 बजे तक वोटिंग का मौका मिला। वहीं, पुटा का रिजल्ट शाम को पांच बजे घोषित किया गया।
विज्ञापन


प्रो. राजेश गिल ने प्रो. योगराज अंगरीश को 100 वोटों से हराकर दोबारा अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। वाइस प्रेसिडेंट मृत्युंजय कुमार, सेक्रेटरी जेके गोस्वामी, ज्वाइंट सेक्रेटरी सुमन सैनी, कोषाध्यक्ष अमनदीप सिंह को चुना गया।

ग्रुप वन की कैटेगरी में जसकरण सिंह (डिफेंस स्टडीज) को 347 वोट , नवनीत कौर (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) को 292,  नितिन अरोड़ा (इकोनॉमिक्स) को 337, उपनीत कौर मांगट (ह्यूमन राइट्स विभाग) 301 वोट मिले। वहीं, ग्रुप टू में अमरजीत सिंह नोरा (बायोकेमिस्ट्री) को 310, जगदीश राय (फारेंसिक साइंस) को 264, रणवीर सिंह (ह्यूमन जीनोम) को 272, सर्विंदर कौर (बायो फिजिक्स) को 304 वोट मिले हैं।  ग्रुप थ्री में नवीन कुमार (यूआईएएमएस) को 322, नीलिमा ढींगरा (यूआईपीएस विभाग) को 255, श्वेता सूद (डेंटल साइंसेज)को 289, सुपिंदर कौर (लॉ विभाग) को 300 वोट मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध वोट
प्रेसिडेंट के लिए पांच, वाइस प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी के लिए 18 वोट अवैध पड़े। इसके अलावा ज्वाइंट सेक्रेटरी और कोषाध्यक्ष पद के लिए 24 वोट अवैध पड़े।

जीतने वाले कैंडिडेंट्स को मिले वोट 
प्रेसिडेंट         प्रो. राजेश गिल    358
वाइस प्रेसिडेंट   मृत्युंजय कुमार        340
सेक्रेटरी          जेके गोस्वामी        351
ज्वाइंट सेक्रेटरी     सुमन सैनी        305
कोषाध्यक्ष         अमनदीप सिंह       358

हारने वाले कैंडिंडेट को मिले वोट
प्रेसिडेंट    प्रो. योगराज अंगरीश  258
वाइस प्रेसिडेंट  अनिल कुमार          273
सेक्रेटरी       अमरिंदर पाल सिंह      262
ज्चाइंट सेक्रेटरी  जेएस सेहरावत      302
कोषाध्यक्ष       सिमरनप्रीत कौर      244
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें