फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITBP में राजस्थान पुलिस के जवानों ने ली शपथ, देखिए तस्वीरें

Sun, 20 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस के जवानों ने ली शपथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल भानू स्थित प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र में राजस्थान पुलिस के 446 नव पुलिस आरक्षियों का दीक्षांत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसका नेतृत्व सिपाही सामान्य ड्यूटी अशोक कुमार और परेड 2 आई/सी सिपाही नीरज कुमार ने किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर राजस्थान पुलिस जयपुर के अतिरिक्त महानिदेशक (प्रशिक्षण) नंद किशोर समारोह के मुख्य अतिथि थे। प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र के उप महानिरीक्षक राजेश कुमार ने परंपरागत ढंग से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। पासआउट इन नवआरक्षियों का प्रशिक्षण 15 फरवरी 2016 से इस केंद्र में शुरू किया था। 36 सप्ताह के इस प्रशिक्षण के दौरान उनको शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम बनाने के लिए कठिन प्रशिक्षण दिया गया। यह पहला मौका है जब राजस्थान पुलिस के कर्मी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने प्रशिक्षण दिया। 

इस बैच में राजस्थान के विभिन्न जिलों जयपुर के 202, कोटा के 97, अजमेर के 120 तथा दोसा से 27 नव प्रशिक्षणार्थी पासआउट हुए। 
विज्ञापन

प्रशिक्षणार्थी को मिली ट्राफी

आईटीबीपी में आयोजित किया समारोह - फोटो : अमर उजाला
अतिरिक्त महानिदेशक नंद किशोर ने इस प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को ट्राफी से सम्मानित किया। आंतरिक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ सिपाही राजपाल सिंह, बाहरी गतिविधियों में सिपाही पुष्पेंद्र, कवायद एवं अनुशासन  में सिपाही अशोक कुमार, फायरिंग में सिपाही राजकुमार और ओवर आल बेस्ट ट्रेनी सिपाही किनु सिंह को सम्मानित किया गया।

उन्होंने सभी नव आरक्षियों को अपना आधार प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह हर प्रशिक्षणार्थी के लिए रोमांचकारी व सुखद है, जिसका प्रशिक्षणार्थी को उत्सुकता से इंतजार रहता है। प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र के उप सेनानी पवन गुप्ता भी इस मौके पर मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें