बारिश से थमी वाहनों की रफ्तार
उधर, मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश हुई है। यदि ऐसी ही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में भी बारिश हो सकती है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात को हरियाणा समेत पंजाब के कई जिलों में तेज तो कई में हल्की बारिश हुई है। उधर, बारिश के चलते मंडी कर्मचारियों को देर रात काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंडियों में पड़े धान को संभालने को लेकर वह काफी परेशान दिखे।
हालांकि मंडी अधिकारियों का कहना है कि काफी हद तक धान को बारदाने में भरकर स्टोर में पहुंचा दिया गया था, जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। बुधवार रात 11 बजे शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। लेकिन हवा की रफ्तार धीमी पड़ने से 12 बजे के बाद बिजली के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया, जो करीब तीन बजे तक जारी।