फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-11 अंडरपास में खड़ा बारिश का पानी बना परेशानी

Sat, 05 Jul 2014 02:44 PM IST
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 11 में बने अंडरपास के नीचे खड़ा बारिश का पानी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। बारिश चार दिन पहले हुई थी, लेकिन अभी तक पानी वहां खड़ा हुआ है।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से पानी की निकासी का पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया है। इस कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

बता दें कि नगर निगम शहर में 8 और अंडरपास बनाने की योजना पर काम कर रहा है, जबकि मौजूदा अंडरपासों की हालत काफी बदतर है। पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में और अंडरपास बन जाने से मुश्किल ही खड़ी होगी।

जब इस बारे में नगर निगम अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह कोई नई समस्या नहीं है। हर बार बारिश के दिनों में ऐसा होता है। हम पानी की निकासी की व्यवस्था करने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर हरफूल चंद कल्याण ने कहा कि शहर में 8 नए अंडरपास बनाने की योजना पर काम चल रहा है। मुख्य समस्या पानी की निकासी की व्यवस्था करने की ही है। अभी इस समस्या को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। समाधान निकाल लिए जाने के बाद ही अंडरपास बनाने का काम शुरू किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें