फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की बारिश : कार से उतर घर की सीढ़ियां ही चढ़ रहे थे कि गिर गया पेड़...बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में रविवार को सुबह तेज हवाओं के साथ हुई बारिश कई लोगों के लिए आफत लेकर आई। शहर के कई हिस्सों में जड़ से पेड़ उखड़ गए। मनीमाजरा के मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स में पार्किंग में खड़ी एक कार पर पेड़ गिर गया जिससे कार चकनाचूर हो गई। हादसे से दो मिनट पहले ही पीएस नेगी कार से निकले थे। सेक्टर-30 में घर में पेड़ की टहनियां टूट कर गिर गईं। सेक्टर-33 में भी एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के मकान नंबर-5139/3 में रहने वाले पीएल नेगी ने बताया कि वह रविवार को सुबह सुखना लेक पर घर से गाड़ी में सैर करने के लिए गए थे। वहां पहुंचे तो बारिश हो रही थी। इस वजह से वह लौट आए और घर के पास पार्किंग में गाड़ी लगा दी। गाड़ी से निकलकर अभी वह सीढ़ियां ही चढ़ रहे थे कि पार्क के अंदर का एक पेड़ उनकी कार पर आ गिरा। उन्होंने बताया कि पार्क के अंदर लगा विशाल गुलमोहर के पेड़ की चपेट में एक बिजली का पोल भी आ गया, जो कार की बोनट पर गिरा। बड़ा पेड़ होने की वजह से कार को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि जब पेड़ गिरा तो वह गाड़ी से निकल चुके थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी गई। उन्होंने पेड़ की कुछ टहनियों को काटकर सड़क साफ कर दी, लेकिन गाड़ी के ऊपर मोटी टहनियां और बिजली का पोल खबर लिखे जाने तक गाड़ी पर ही था। बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह के दौरे की वजह से अधिकतर कर्मी व्यस्त हैं, इसलिए मोटी टहनियों को अभी तक हटाया नहीं जा सका है। आरडब्ल्यूए-एमएचसी (सेक्टर-13) के महासचिव एसए कुरैशी ने बताया कि पेड़ गिरने से लोगों का काफी नुकसान हो रहा है। इलाके में कई पेड़ बहुत विशाल हैं। उनकी तुरंत प्रूनिंग की जानी चाहिए अन्यथा फिर कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


सेक्टर-30 में घर की छत पर टूट कर गिर सूखा पेड़, घरवाले बाल-बाल बचे
बारिश और तूफान की वजह से सेक्टर-30 के एक घर में आम का सूखा पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे घर के सदस्य बाल-बाल बचे। घटना की जानकारी मिलने पर पार्षद तरुणा मेहता पहुंची और नगर निगम के अधिकारियों को पेड़ गिरने की जानकारी दी। मौके पर एक्सईएन जंगशेर सिंह, एसडीओ किरनदीप व जेई जीवन ज्योति पहुंची। पेड़ को हटाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पेड़ सूखा हुआ है। इसे हटाने के लिए कई बार निगम को शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब हादसा हो गया, तब सभी अधिकारी पहुंचे। पार्षद तरुणा मेहता ने मौके पर ही अधिकारियों को बताया कि वार्ड में अभी भी कई पेड़, सूखे, दीमक लगे व एक तरफ झुके हुए हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। कहा कि इन्हें तुरंत काटा जाए, ताकि फिर कोई हादसा न हो।

सेक्टर-33 में पार्क के बेंच पर गिरा पेड़
सेक्टर-33डी स्थित सरकारी हाई स्कूल के सामने वाले पार्क में एक बड़ा पेड़ पार्क के बेंच पर गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में भी किसी को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल के पास पार्क होने की वजह से सुबह के समय कई बच्चे इन बेंचों पर बैठे हुए नजर आते हैं। रविवार को छुट्टी थी, वरना सुबह के समय ही पेड़ भी गिरा था, इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पेड़ के गिरने से बेंच पूरी तरह से टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें