फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर में बारिश, फिर भी कम नहीं हुई उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में बुधवार को सुबह से ही बादल छाए रहे लेकिन बारिश न होने से गर्मी काफी बढ़ गई। दोपहर होते-होते कुछ इलाकों में अचानक बारिश शुरू हो गई। पीजीआई के पास कुछ देर काफी तेज बारिश हुई। ज्यादा बारिश नहीं होने से उमस बढ़ गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, छह अगस्त तक शहर में फिर बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा पंचकूला में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग के अनुसार, वीरवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश भी हो सकती है। बता दें कि इस वर्ष मानसून सीजन में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक जून से 3 अगस्त शाम 5.30 बजे तक कुल 577 एमएम बारिश हुई है जो सामान्य से 26 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें