फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में एक घंटे की बारिश ने दी गर्मी से राहत, जलभराव बनी मुसीबत, जालंधर में ओले गिरे

Thu, 20 Jun 2019 06:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
लुधियाना में बरसात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लुधियाना में गुरुवार दोपहर बाद हुई लगभग एक घंटे की बरसात ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया। हालात इस कदर बिगड़े कि ज्यादातर निचले एरिया में दो-दो फुट तक पानी भर गया।

विज्ञापन


शिवपुरी एरिया के घरों में पानी घुस गया। प्री मानसून की बरसात ने नगर निगम की तैयारियों की पूरी पोल खोल दी। दूसरी तरफ किसानों के चेहरों पर रौनक है। धान की बिजाई के लिए यह बरसात अमृत बनकर आई है।

लुधियाना में लगभग दो बजे पूरा आसमान काले बादलों से ढक गया। दोपहर लगभग 2.20 मिनट पर तेज बरसात शुरू हो गई जो 3.30 बजे तक होती रही। इसके बाद भी हल्की बरसात जारी रही। सड़कों पर पानी भरने के कारण मेन रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमरा गई। अभी तक निगम ने रोड जालियां साफ करने का काम शुरू तक नहीं किया है। 
विज्ञापन


व्हाटसएप ग्रुप से प्रशासन रखेगा हालात पर नजर 
डीसी प्रदीप अग्रवाल ने मानसून को लेकर किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बैठक ली। इसमें फैसला लिया गया कि सभी विभागों में आपसी तालमेल रखने के लिए एक व्हाटसएप ग्रुप बनाया जाएगा। इसमें हर विभाग के अधिकारी शामिल होंगे और हर रोज अपनी रिपोर्ट ग्रुप में देंगे। 

विज्ञापन

बैठक में एनडीआरएफ और सेना अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह किसी भी हालत से निपटने से पहले निचले एरिया का जायजा ले। किसी भी विभाग का अधिकारी हेड क्वार्टर से मंजूरी लिए बिना अपना स्टेशन नहीं छोड़ेगा। 

वहीं अपना मोबाइल फोन 24 घंटे खुला रखेंगे। तहसील स्तर पर बाढ़ कंट्रोल रूम बनाने और वहां पर मुलाजिमों को तैनात किया जाए। सतलुज दरिया पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी। जल स्तर बढ़ने पर तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों की दी जाए। 

जालंधर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले
जालंधर में तेज बरसात के साथ ओले गिरे। बारिश से गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि बारिश ज्यादा देर के लिए नहीं हुई। वहीं ओलावृष्टि भी शहर के एक हिस्से में हुई। दोपहर बाद शुरू हुई बारिश कुछ देर बाद बंद हो गई थी। आसमान में बादल छाए रहे और मौसम सुहावना बना रहा।

बठिंडा में भी तेज आंधी ने मौसम का मिजाज बदल दिया। तंदूर की तरह तप रहे बठिंडा को तेज हवाओं ने गर्मी से राहत जरूर दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.6 और अधिकतम 36.5 डिग्री दर्ज किया गया है। बठिंडा में दस मिनट तक बारिश हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें