फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather: पंजाब में बदला मौसम, कई जिलों में तेज बरसात, पारा गिरने से गर्मी से मिली राहत

Sat, 22 Jul 2023 11:07 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने के चलते तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य से 2.7 डिग्री ऊपर रहा। सबसे अधिक 39.5 डिग्री का तापमान होशियारपुर का दर्ज किया गया। वहीं अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का पारा 35.2 डिग्री, लुधियाना का 37.4 डिग्री, पटियाला का 37.5 डिग्री रहा था। 
विज्ञापन
मोगा में तेज बरसात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में शनिवार को मौसम बदल गया। सुबह से अमृतसर, कपूरथला, मोगा समेत कई जिलों में तेज बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को पंजाब के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। बरसात से पारे में गिरावट आ गई है, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। 
विज्ञापन


विज्ञापन


शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने के चलते तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य से 2.7 डिग्री ऊपर रहा। सबसे अधिक 39.5 डिग्री का तापमान होशियारपुर का दर्ज किया गया। वहीं अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का पारा 35.2 डिग्री, लुधियाना का 37.4 डिग्री, पटियाला का 37.5, पठानकोट का 37.0, बठिंडा का 38.2, गुरदासपुर का 34.0, फिरोजपुर का 37.0, जालंधर का 37.9, मोगा का 37.0 और रोप़ड़ का 37.0 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को पंजाब के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। केवल अमृतसर में 22.0 एमएम, फिरोजपुर में 2.5 व पठानकोट में 0.3 एमएम की बारिश पड़ी। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 26 डिग्री फिरोजपुर व बलाचौर का रहा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें