फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा और पंजाब के अनेक हिस्सों में जोरदार बारिश

Wed, 02 Aug 2017 12:01 PM IST
एजेंसी, भाषा
विज्ञापन
rain
विज्ञापन
हरियाणा और पंजाब के अनेक स्थानों में बुधवार को बारिश हुई, जिसके कारण यहां का तापमान कुछ डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में सुबह मूसलाधार बारिश हुयी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण कुछ सड़कों पर एवं प्रमुख गोलचक्करों के आस पास पानी जमा हो गया है, जिससे कुछ जगह थोड़े समय के लिये यातायात बाधित हो गया। मौसम विभाग ने आज दोनों राज्यों के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

गौरतलब है कि भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने कल कहा था कि ब्यास नदी के डूब क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण नदी पर बने पोंग बांध का जलस्तर ‘तेजी’ से बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें