फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में बदला मौसम, काले बादल छाए, तेज बरसात से गिरा पारा

Sat, 27 Apr 2024 04:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम केंद्र ने पहले ही संभावना जताई थी कि शनिवार को शहर में बारिश हो सकती है। 28 और 29 अप्रैल को तापमान सामान्य से कम रहेगा। हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और धीरे-धीरे फिर से तापमान बढ़ने लगेगा। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसात - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में शनिवार बाद दोपहर काले बादल छा गए और तेज बरसात शुरू हो गई। इससे तापमान में कमी आई है।
विज्ञापन



चंड़ीगढ़ में शुक्रवार को सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर गया था। शुक्रवार की गर्मी ने वर्ष 2023 का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। मौसम विभाग ने शनिवार को मौसम बदलने की भविष्यवाणी की थी। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। पिछले साल अप्रैल माह में अधिकतम तापमान 18 अप्रैल को 40 डिग्री दर्ज किया गया था लेकिन इस बार 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले वर्ष 2022 में तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। पिछले कुछ दिन से शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा था लेकिन न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से कम है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। हालांकि अब शहर वासियों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में एक मार्च से 26 अप्रैल को शाम 5.30 बजे तक शहर में 32.3 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से करीब 2.2 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें