फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 27 से बारिश के आसार, प्रदूषण से मिलेगी राहत, पहाड़ों की हवाएं और गिराएंगी तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
-1 नवंबर से सर्दी का आगाज, रात का तापमान घटकर 10 डिग्री तक जा सकता है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/हिसार। हरियाणा के मौसम में बदलाव आने लगा है। नारनौल में रात का तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया है जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। दिन का तापमान भी सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। रोहतक में दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 27 अक्तूबर से राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इससे दिवाली के बाद बढ़े प्रदूषण से राहत मिलेगी। उसके बाद रात व दिन का तापमान एक से दो डिग्री गिर सकता है। 1 नवंबर से प्रदेश में सर्दी महसूस होने लेगी।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 27 अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ के साथ अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इन दोनों का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा और हल्की बारिश का दौर चलेगा। 28 से 30 अक्तूबर तक यह प्रभाव रहेगा। जिन क्षेत्रों में अधिक जलभराव हुआ है वहां कोहरा जल्दी गिरना शुरू होगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि पिछले दिनों ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद पहाड़ों की ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों के तापमान को और गिराएंगी। हरियाणा के अधिकतर शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। अंबाला में 18.2, हिसार में 15.8, करनाल में 16.2, नारनौल में 14.6, रोहतक में 18.0, सिरसा में 17.8, गुरुग्राम में 15.8 और जींद में 16.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

किसानों को फसल बुआई की सलाह

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों को सरसों, चना और गेहूं की बुआई करने की सलाह दी है। इस समय का मौसम फसलों की बुआई के लिए अनुकूल है। विशेष रूप से चना की खेती के लिए यह मौसम सबसे अच्छा है। जो किसान सरसों की बुआई नहीं कर पाए हैं उन्हें 30 अक्तूबर से पहले इसे पूरा कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें