फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, आज भी बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश ने मार्च महीने के 13 दिनों में ही पिछले साल की बारिश का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस माह में अब तक 55.6 एमएम बारिश हो चुकी है। साल 2019 में पूरे मार्च महीने में कुल 20 एमएम बारिश हुई थी। मौसम वैज्ञानिकों केअनुसार शनिवार को भी शहर में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

वीरवार शाम को ही बादल छा गए थे। तेज हवाओं के साथ रात में तेज बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 3.7 एमएम बारिश हुई। दिन का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दोपहर में थोड़ी धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली थी। उसकेबाद शाम को अचानक घने बादल छा गए। मौसम विज्ञानियों ने बताया कि शनिवार को भी बारिश केआसार हैं। पंजाब व हरियाणा के कई शहरों में तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें