चंडीगढ़। बुड़ैल जेल में दो कैदियों ने जेलकर्मी की पिटाई कर डाली। कैदियों ने अपने घर फोन पर बात कराने की गुजारिश की थी, जिसे जेलकर्मी ने ठुकरा दिया था। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
वायरल वीडियो एक मिनट तीन सेकेंड का है। सूत्रों के अनुसार अनिल कुमार हत्या और विजय झगड़े के केस में बुड़ैल जेल में सजा काट रहे है। 9 मार्च को दोनों ने अपने घर में बात करवाने के लिए वहां तैनात पुलिसकर्मी से कहा। लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी। वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही दोनों कैदियों को जेल प्रशासन ने अलग अलग बैरक में बंद कर दिया है। आला अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम की छानबीन की जा रही है।