फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल पीड़ितों के लिए सामान ले जाने का किराया नहीं लेगा रेलवे, डीआरएम ने दी जानकारी

Mon, 20 Aug 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
केरल में बाढ़ - फोटो : PTI
विज्ञापन

बाढ़ की चपेट में जूझ रहे केरल राज्य की मदद के लिए रेलवे ने बिना किराए के सामान पहुंचाने की घोषणा की है। रेलवे उस सामान का कोई किराया व्यक्ति या संस्था से वसूल नहीं करेगा, जो रेल के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केरल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


फिरोजपुर मंडल रेलवे के डीआरएम विवेक कुमार ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए रेलवे का यह एक बड़ा फैसला है, इसके तहत कोई भी व्यक्ति या संस्था पार्सल या गुड्स ट्रेन से बाढ़ पीड़ितों के लिए कोई भी वस्तु किसी भी रेलवे स्टेशन से भेज सकता है। 

रेलवे द्वारा केरल राज्य के किसी भी हिस्से में बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी जाने वाली सामग्री का कोई किराया वसूल नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समान भेजने वाले व्यक्ति या संस्था को समान भेजने से पहले स्टेशन के जिम्मेदार रेल अधिकारियों को पहले सूचित करना होगा, ताकि उक्त वस्तु के भेजने की व्यवस्था की सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें