फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Festival Special Train: त्योहार में जाना है घर तो अच्छी खबर, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यहां ठहरेंगी

Wed, 11 Oct 2023 06:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/लुधियाना (पंजाब)

सार

जम्मू और पंजाब से बिहार व उत्तर प्रदेश की यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने पंजाब के फिरोजपुर और जम्मूतवी से त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों में अगर आप घर जाना चाहते हैं तो अच्छी खबर है। रेलवे ने पंजाब के फिरोजपुर से पटना (12 फेरे) और जम्मूतवी से बरौनी (14 फेरे) के बीच ट्रेन चलाई है। ट्रेन संख्या 04678 फिरोजपुर कैंट से पटना के लिए 25 अक्तूबर से 29 नवंबर के बीच (6 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह त्योहार स्पेशल रेलगाड़ी (04678) फिरोजपुर कैंट से दोपहर 01:25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 05:00 बजे पटना पहुंचेगी।

विज्ञापन


वापसी में ट्रेन (04677) पटना से फिरोजपुर कैंट के लिए 26 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच (06 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन पटना से शाम 06:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात्रि 10:40 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

उक्त ट्रेन कोटकपूरा, बठिंडा, रामपुर फूल, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन संख्या 04646 जम्मूतवी से बरौनी के लिए 19 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच (07 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। 
विज्ञापन


यह त्योहार स्पेशल रेलगाड़ी (04646) जम्मूतवी से सुबह 05:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:10 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में (04645) बरौनी से जम्मूतवी के लिए 20 अक्तूबर से 01 नवंबर के बीच (07 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। यह स्पेशल रेलगाड़ी बरौनी से दोपहर 03:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात्रि 10:30 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।

ये ट्रेन पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला छावनी, सहारनपुर, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, छपरा ग्रामीण, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी और बछवाड़ा स्टेशनों पर ठहरेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें