श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर रेलवे ने पुरी और अमृतसर के बीच एक विशेष ट्रेन शुरू की है। ट्रेन संख्या 08427/08428 का संचालन 9 नवंबर से किया जा रहा है।
नॉर्दर्न रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंबाला हरी मोहन के दफ्तर से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 08427 जो पुरी स्टेशन से अमृतसर तक चलने वाली विशेष एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार 9 नवंबर 2019 को रेलवे स्टेशन पुरी से 11:35 सुबह चलेगी, जो सोमवार को रात 11:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में अमृतसर से पुरी रेलवे स्टेशन के लिए
यही एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार 12 नवंबर 2019 को अमृतसर से रात 11:45 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार रात्रि 10.30 बजे पुरी पहुंचेगी। हालांकि इस दौरान गाड़ी संख्या 08428 होगी।
ट्रेन में होंगी ये सुविधाएं
दो वातानुकूलित 3 टीयर, पांच शयनयान श्रेणी, ग्यारह जनरल और दो द्वितीय श्रेणी सह सामानयान वाली यह विशेष रेलगाड़ी मार्ग में खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, नारज मारथापुर, ढेंकानाल, अंगुल, रायराखोल, संभलपुर, बड़गढ़ रोड, बालानगीर, तितलागढ़, कांटाबाजी, खैरा रोड, रायपुर, भाटापारा, उसालापुर, अनूपपुर, शहडोल, कटनी मुरवाड़ा, सागर, आगासोद, झांसी, आगरा छावनी, नई दिल्ली, अंबाला और लुधियाना स्टेशनों पर ठहरेगी।