फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक मामलाः भोलू को तलाशने में जुटी पुलिस

Sun, 23 Feb 2014 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी का पेपर लीक करवाने के मामले में साइबर सैल चंडीगढ़ गोहाना के भोलू का सुराग लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस की साइबर सैल ने आरोपी का मोबाइल सर्विलांस पर लगा रखा है। जांच में भोलू के ही रेलवे में किसी कर्मचारी से संबंध होने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं मामले में पकड़े गए आरोपी अशोक कुमार को साइबर सैल ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह था मामला  
मामला पिछले वर्ष आठ दिसंबर का है। साइबर सैल को सूचना मिली थी कि रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी की परीक्षा का पेपर लीक हो गया है।

पुलिस ने सेक्टर-46 जीएमएसएसएस में बने परीक्षा केंद्र से छह युवकों को गिरफ्तार किया था। उनके मोबाइल पर प्रश्नों के जवाब आए हुए थे।

पूछताछ में उन्होंने मोबाइल पर जवाब भेजने वाले के बारे में बताया था। साइबर सैल ने 19 फरवरी को सेक्टर-17 बस स्टैंड से मास्टर माइंड सोनीपत स्थित गनौर के अशोक कुमार को गिरफ्तार किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें