पंजाब पुलिस के अभियान में पांच हथियार बरामद, 182 लोगों पर एहतियाती कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान 10 भगोड़े अपराधी भी पकड़े गए, नशा तस्करों पर भी चला अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को राज्य में उनके सहयोगियों के रूप में चिह्नित 566 ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान पांच हथियारों समेत 242 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 182 लोगों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई भी की। अभियान के दौरान 10 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान के तहत भी बुधवार को कार्रवाई की गई। पुलिस ने 114 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 3.8 किलोग्राम हेरोइन, 250 ग्राम अफीम, आठ किलोग्राम गांजा, 255 नशीली गोलियां और 5,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।