फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के छात्रावासों में छापे.. दो बाहरी छात्र मिले, एक नशे की हालत में

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्रावासों में छापामार कर कार्रवाई की गई। इस दौरान दो बाहरी छात्र मिले। छात्रावास संख्या-1 में एक बाहरी विद्यार्थी नशे की हालत में मिला। उसे बाहर निकाला गया और आगे की कार्रवाई पीयू कर रही है। कुछ अन्य कमियां मिली हैं जिन्हें ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पीयू में छात्रावासों की संख्या 20 हैं, लेकिन इस समय 16 ही छात्रावास कार्य कर रहे हैं। चार छात्रावास क्वारंटीन सेंटर में तब्दील हैं। सूत्रों का कहना है कि पीयू को खबर मिली थी कि 26 जनवरी को छात्रावासों में बाहरी लोग रुक सकते हैं, क्योंकि कई जगह किसान आंदोलन होना था। ऐसे में गोपनीय रिपोर्ट पर वार्डनों ने मंगलवार की तड़के तीन बजे सभी छात्रावासों में छापे मारे। विद्यार्थियों से आई कार्ड आदि देखे गए। पुलिस की भी छापेमार कार्रवाई में मदद ली गई थी। हालांकि कोई बड़ी गड़बड़ी आदि नहीं मिली। एक विद्यार्थी अधिक नशे में मिला। उस पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं कुछ छात्रावासों में बिजली की खपत अधिक मिली। वहां हीटर आदि का प्रयोग किया जा रहा था। ऐसे में पीयू उन विद्यार्थियों से जुर्माना वसूलने की तैयारी कर रही है। साथ ही कोविड गाइडलाइन का भी पालन कुछ हॉस्टलों में नहीं दिखा। उसके लिए भी अब सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें