फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात चोरी में आरोपी महिला ने दायर की जमानत याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
मोनिका नागर
विज्ञापन

नवजात चोरी में आरोपी महिला
ने दायर की जमानत याचिका
पंजाब से नवजात को चुराकर चंडीगढ़ में बेचने के आरोप में पकड़ी गई थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पंजाब के मालेरकोटला से नवजात को चुराकर चंडीगढ़ में बेचने वाले गिरोह में शामिल आरोपी भावना ने जिला अदालत में जमानत याचिका दायर की है। आरोपी ने याचिका में कहा कि वह बेकसूर है। उसे झूठा फंसाया जा रहा है। अब मामले की अगली सुनवाई दो फरवरी को होगी। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने 3 अगस्त 2020 को भावना समेत पांच आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी और 370 के तहत मामला दर्ज किया था। चोर गिरोह ने लड़के की कीमत चार लाख और लड़की की कीमत लगभग 70 हजार से एक लाख रुपये तय कर रखी थी। पुलिस ने आरोपी सेक्टर-45 निवासी भावना (32), लुधियाना के गांव जलाल दिवाल निवासी मंदीप सिंह (35), पटियाला के गांव जहलन निवासी कुलदीप कौर (32), संगरूर के धूरी निवासी सरबजीत कौर (40) और बलौंगी थाने के कांस्टेबल अमरजीत सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर सात-सात दिन का रिमांड हासिल किया था।
यह है मामला
पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजाब में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो नवजात को चोरी कर लाखों रुपये में बेचता है। पुलिस ने जाल बिछाकर सेक्टर-37 निवासी रविंदर कुमार का गिरोह की सेक्टर-45 निवासी भावना से संपर्क करवाया था। इसके बाद उस शख्स का गिरोह से नवजात खरीदने का चार लाख में सौदा तय हुआ। देर शाम भावना अपने साथियों के साथ ऑल्टो कार से जीरकपुर तक आई। इसी बीच गिरोह से संपर्क करने वाले शख्स ने अपनी कार खराब होने का बहाना बनाकर आरोपियों को एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट तक बुलाया। कार में पांचों आरोपी सवार थे। जैसे ही नवजात को उस शख्स को दिया गया, पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया था। पुलिस पूछताछ में भावना ने बताया कि बच्चा मंदीप सिंह का है। उनका गिरोह करीब दो साल से अलग-अलग राज्यों में बच्चा चोरी और बेचने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-40 में भी बेची थी बच्ची
आरोपी भावना ने अपने साथियों के साथ मिलकर सेक्टर-40 में भी एक नवजात बच्ची को बेचा था। 11 दिन की बच्ची को पुलिस ने बरामद कर लिया था। इस बच्ची को एक लाख रुपये में बेचा गया था। पुलिस ने बच्ची को शेल्टर होम भेज दिया था। उसके बाद पुलिस ने बच्ची के घरवालों से भी पूछताछ की थी। यह गिरोह अस्पताल में बच्चे का जन्म होते ही चोरी कर लेता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें